नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

*नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण*

*शासन की प्राथमिकता ही जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता*

*जनता की समस्याओं का शीघ्र गति से गुणवत्ता के साथ होगा निस्तारण*

बागपत 18 जनवरी 2025 ---- बागपत के नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पहुंचकर आज जनपद के 31वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया अस्मिता लाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बागपत जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद व मुरादाबाद एसडीएम के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशानुरूप सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके और पात्र व्यक्ति को योजना से सीधा जोड़ा जा सके। शासन द्वारा जो भी संचालित योजनाएं चलाई जा रही हैं वह पात्र तक पहुंचाना हम सबका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

 वर्तमान में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जायेगा । उद्योग के क्षेत्र में बागपत को बढ़ावा दिया जाएगा जिलाधिकारी में कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


*सूचना विभाग बागपत*

Comments

Popular posts from this blog